Congress Govt.: BJP के विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर के गले नहीं उतर रही Congress की सरकार
Himachal Today news
सुंदरनगर, 20 सितंबर।
सुंदरनगर के निकट धनोटू में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडी जिला कांग्रेस प्रवक्ता ब्रह्म दास चौहान ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। आयोजित की गई बैठक में नाचन युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू के नेतृत्व में बनी कांग्रेस की सरकार भाजपा के विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर के गले नहीं उतर रही है। उन्होंने तिखी टिप्पणी करते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को कमजोर करने के कई नाकाम हथकंडे अपना लिए गए है। लेकिन इस दौरान सरकार ने अपनी जन हित में विकास कार्यो को करने में कोई कसर नहीं छोडी है।
Congress Govt.: युवा देश का भविष्य है
ब्रह्म दास चौहान ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। युवा शक्ति नव भारत का निर्माण करती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का भी आहवान किया। ब्रह्मदास चौहान ने कहा की नशा वह जहर है। जो देश व प्रदेश को खोखला करता जा रहा है। इसलिए युवाओं को इस पर मंथन कर आमजन को जागरूक करने में पहल करनी आवश्यकता है।
Congress Govt.: रोजगार के अवसर
युवाओं को रोजगार के अवसर मिले इसके लिए भी चिंतन किया गया। सरकार के समक्ष मांग रखने का प्रस्ताव पास किया गया है।
बैठक में प्रदेश में बढ़ते नशे के साथ युवाओं की समस्याएं प्रभावी ढंग से उठाई गई। इस दौरान नशे जैसी कुरीतियों से युवाओं को दूर रखने के लिए भी मंथन किया गया।
युवा कांग्रेस संगठन के चुनावों पर भी हुई चर्चा
बैठक में युवा कांग्रेस संगठन के चल रहे चुनाव पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि चुनावों में बेहतर सोच, स्वैच्छा से कार्य करने की इच्छा और कर्मठ कार्यकर्ता को जरूर आगे आना चाहिए। कांग्रेस ऐसे कार्यकर्ताओं को जोडने के लिए तत्पर है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की सराहना की गई
इस अवसर पर बैठक में उपस्थित युवाओं ने प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का कम संसाधनों के बावजूद युवाओं को हर क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने को लेकर किए प्रयास की सराहना की।
Read More:
0 Comments