BJP Elect Mandal President: सुंदरनगर मण्डल से जितेंद्र शर्मा, डैहर मण्डल से राज कुमार और निहरी मण्डल से दौलत चौहान
HimachalTodayTv
सुंदरनगर भारतीय जनता पार्टी ने सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के सुंदरनगर मण्डल से जितेंद्र शर्मा, डैहर मण्डल से राज कुमार और निहरी मण्डल से दौलत चौहान को मण्डल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने कहा भाजपा ने लोकतांत्रिक संगठनात्मक मजबूती का नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। सुंदरनगर भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक चुनावों के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और सशक्त बनाने का एक और कदम उठाया है। भाजपा मुख्य प्रवक्ता और सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्वाल ने आज सुंदरनगर मंडल की बैठक के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए 171 मंडल बनाए हैं। इससे पहले, मंडलों की संख्या केवल 74 थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़ाकर राज्य के हर क्षेत्र को संगठनात्मक रूप से कवर किया गया है। उन्होंने सुन्दरनगर से चुने गए तीनों मंडल अध्यक्ष सुन्दरनगर से जीतेन्द्र शर्मा, डैहर से राज कुमार, निहरी से दौलत चौहान को बधाई दी।
जीतेन्द्र शर्मा-मंडल अध्यक्ष सुन्दरनगर(HT Tv)
विधायक राकेश जम्वाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, और इसके कार्यों में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पूरा पालन किया जाता है। संगठनात्मक चुनावों के इस दौर में भाजपा के ये 171 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे, जो अपने-अपने मंडलों में पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के 17 संगठनात्मक जिले हैं, और इन जिलों के अंतर्गत काम करने वाले मंडल भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
![]() |
राज कुमार-मंडल अध्यक्ष डैहर सुन्दरनगर (HT Tv) |
उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा का यह संगठनात्मक ढांचा पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को न केवल निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का मौका देता है, बल्कि जनता के लिए सेवा और समर्पण को बढ़ावा देता है। मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पार्टी के अनुशासन और लोकतंत्र को दर्शाती है।
![]() |
दौलत चौहान-मंडल अध्यक्ष निहरी सुन्दरनगर (HT Tv) |
भाजपा नेता ने आगे कहा कि सुन्दरनगर में तीन मंडल बनने से भाजपा के संगठन को बल मिलेगा और पार्टी मजबूत होगी।उन्होंने कहा भाजपा का यह कदम न केवल हिमाचल प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाएगा, बल्कि आने वाले चुनावों में पार्टी को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा अपने अनुशासित और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के बल पर हिमाचल में जनता की सेवा और विकास के अपने उद्देश्य को पूरा करेगी।
राकेश जमवाल ने कहा चुनाव के सफल आयोजन के लिए बलदेव महंत जिला महामंत्री, मांचली ठाकुर प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा ज्योति शर्मा पर्यटन प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक द्वारा सुन्दरनगर के चुनाव निष्पक्ष व सर्वसम्मति से करवाने के लिए बधाई के पात्र है।
Read More:
0 Comments