HP Govt Celebration: बिलासपुर में कांग्रेस सरकार के दो साल का जश्न, सीएम ने छह योजनाओं का किया शुभारंभ
HimachalToday.in
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिले बिलासपुर में बुधवार को कांग्रेस सरकार ने दो साल का जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ समारोह में पहुंचे। इस दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छह नई योजनाओं का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छह योजनाओं का किया शुभारंभ
समारोह के दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता सैनानियों को भी सम्मानित किया गया। इस दाैरान मुख्यमंत्री ने छह नई योजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत 5,145 लाभार्थी लाभान्वित होंगे। हिम प्राकृतिक खेती उत्पाद का शुभारंभ भी किया और प्राकृतिक मक्की के पैसे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए। हिम भोग मक्की आटा भी लॉन्च किया। साथ ही हिम केंचुआ जैविक खाद योजना खरीद शुरू की। 300 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी खाद जाएगी।
सीएम ने राजीव गांधी स्टार्ट-अप स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को ई-टैक्सी की चाबियां साैंपी। इसके अलावा पांच आयुष मोबाइल वैन को भी हरी झंडी दिखाई और चार अधिकारियों को चाबियां सौंपी। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के लाभार्थियों को चेक बांटे। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए लाभार्थियों ने सीएम ने सम्मानित किया। सीएम सुक्खू ने 1300 करोड़ रुपये की एचपी शिवा बागवानी विकास परियोजना जनता को समर्पित की। योजना के तहत सात जिलों में छह हजार हेक्टेयर भूमि को लाया जाएगा। बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना जिला के 15,000 से अधिक परिवार इस परियोजना से लाभान्वित होंगे।
मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर बोला जुबानी हमला
मुकेश ने कहा कि भाजपा बोलती है कि दिल्ली हिमाचल भवन की कुर्की हो गई, लेकिन कोई हाथ तो लगाकर देखे। मुकेश ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कहा कि बोले समोसा सुक्खू का नहीं, पुलिस का था और पुलिस के समोसे को हाथ लगाओंगे तो ऐसा ही होगा। अग्निहोत्री ने टॉयलेट टैक्स पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा के लोग 24 घंटे टॉयलेट में बैठे, फिर देखें टैक्स लगा कि नहीं। अग्निहोत्री ने कहा कि 1 हजार नई बसें हम एक साल के अंदर बेड़े में शामिल कर रहे हैं। जयराम पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल कहते हैं कि कुकर के पैसे लिए, अरे कुकर की सीटी अग्निहोत्री ऐसे बजाएगा कि याद रखोंगे। एचआरटीसी को बदनाम किया जा रहा है। यह कांग्रेस पार्टी की लड़ाई है, भाजपा को अब सत्ता नहीं मिलेगी। हम उस पार्टी के लोग हैं, जिन्होंने हिमाचल का निर्माण किया और इसे आगे बढ़ाया। कहा कि शिमला में 2 हजार करोड़ से रोपवे बना रहे हैं। दो साल में बनकर तैयार होगा। 2400 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी।
एक महीने के अंदर जारी होंगे लंबित भर्तियों के परिणाम: मुकेश
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने सरकार गिराने की नाकाम कोशिश की। हम 40 थे और 40 हैं। हमारे एक भी मंत्री में दाग नहीं है। इससे ईमानदार मंत्रिमंडल नहीं हो सकता। भाजपा के लोग दिल्ली में जाकर पैसे रुकवाने का काम करते हैं। प्रदेश के कर्मचारियों को ओपीएस कांग्रेस की सरकार ने दी। भाजपा सरकार ने पेंशन देने से इन्कार कर दिया था। कांग्रेस सरकार कर्मचारियों की साथी है। जब तक हम हैं तक तक आपकी पेंशन सुरक्षित है। इसलिए हमें एक साथ मिलकर चलना है। मुकेश ने घोषणा कि जितनी भी भर्तियों के परिणाम लंबित हैं, एक महीने के अंदर जारी किए जाएंगे। मुकेश ने कहा कि सीएम से इसकी चर्चा नहीं हुई है, लेकिन मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। क्यूंकि हम आपके शुभचिंतक हैं।
प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा के किसी भी सांसद ने प्रदेश को आपदा राहत दिलाने के लिए पहल नहीं की । हम प्रधानमंत्री से बार-बार मांग करते रहे कि हिमाचल का हक दिया जाए, आपदा में हमारी मदद करें। अफसोस की बात है कि प्रधानमंत्री ने इसमें कोई पहल नहीं की। लेकिन हमारी सरकार ने अपने स्तर पर आपदा राहत पैकेज देकर लोगों को बसाया।Read More:
- Selfy Kand: सौल खड्ड में रील बनाने के लिए सेल्फी लेते हुए जमथल के युवक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती
- Anni Bus Accident: आनी में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, कई घायल
0 Comments