Kullu: बंजार में अग्निकांड में 17 मकान राख

Kullu:  बंजार में अग्निकांड में 17 मकान राख
Himachaltoday.in 
1 जनवरी। 
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले तांदी गांव में आज बाद दोपहर भीषण अग्निकांड हुआ है। जिसमें गांव के 17 मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। 
इसके साथ ही 6 गौशालाएं भी जल कर राख हो गई है। जबकि गांव के मध्य स्थित देवता शेषनाग का भंडार भी पूरी तरह जल गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद लगभग 3 बजे तांदी गांव के दिलीप सिंह की गौशाला में सबसे पहले आग भड़की। उसके बाद आग ने गांव के रिहायशी मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
गांव में अधिकतर लकड़ी से बने मकानों में आग तेजी से भड़क गई। जिसकी वजह से गांव के 17 मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। इसके अलावा 6 गौशालाएं भी आग की भेंट चढ़ गई है।
देवता शेषनाग का भंडार भी पूरी तरह राख 

मिली जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड में देवता शेषनाग का भंडार भी पूरी तरह जल गया है। जबकि कुछ मकानों को आंशिक तौर पर आगजनी में नुकसान पहुंचा है।
घटना की जानकारी मिलते ही बंजार के एसडीएम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत व बचाव कार्य में जुट गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी घटना स्थल पर पहुंचे।

आग लगने से 10 करोड़ का नुकसान

जानकारी के अनुसार अग्निकांड में लगभग 10 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि अभी तक पूरे नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।

अग्निशमन विभाग के कर्मचारी स्थानीय के लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं प्रशासन द्वारा अग्निकांड प्रभावितों को उचित राहत भी मुहैया करवाई गई।

तांदी में राख रिहाइशी मकान पीड़ितों की सूची 

दलीप सिंह पुत्र हिमत राम, यज्ञ चंद पुत्र हिमत राम, दूनी चंद पुत्र लोभु, लोत राम पुत्र रोशन लाल, लुदरमणी पुत्र लोभू, रविन्द्र पुत्र उगत राम, माडू राम पुत्र मोती राम, कातकू पुत्र मोती राम, किशोर कुमार पुत्र दिले राम, अनूप राम पुत्र दुला राम, वितन सिंह पुत्र देवी राम, रमेश कुमार पुत्र खुबराम, गेहरू राम पुत्र केवल राम, लोत राम पुत्र लुदर चंद, महिन्दर सिंह पुत्र मोती राम, चेन सिंह पुत्र देवी राम, डोलू देवी पत्नी प्रीम राम का मकान और 
दलीप सिंह पुत्र हिमत राम, यज्ञ चंद पुत्र हिमत राम, दूनी चंद पुत्र लोभु, लुद्रमणी पुत्र लोभू, रविन्द्र पुत्र उगत राम व डोलू देवी पत्नी प्रीम राम की गौशाला पूरी तरह राख हुई बताई गई है।

Post a Comment

0 Comments