Bhuttico Bunkar: भुट्टिको ने महिलाओं को प्रबंधक मंडल में दिया उचित स्थान

Bhuttico-Bunkar:-भुट्टिको-ने-महिलाओं-को-प्रबंधक-मंडल-में-दिया-उचित-स्थान
Bhuttico Bunkar: भुट्टिको ने महिलाओं को प्रबंधक मंडल में दिया उचित स्थान 

देश और प्रदेश के विकास कार्य में भूमिका निभाए महिलाएं 
समाज के हर क्षेत्र उत्कृष्ट कर रही महिलाएं
भुट्टिको ने महिलाओं को प्रबंधक मंडल में दिया उचित स्थान 
भुट्टिको में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिलाएं की सम्मानित 

Himachaltoday.in
आठ मार्च को जहां पूरे विश्व में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है वहीं पर जिला कुल्लू की मशहूर भुट्टिको बुनकर सहकारी सभा के प्रांगण परिसर में भी महिला दिवस पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास से मनाया और महिलाएं सम्मनित की गई। समारोह में श्री मति प्रेम लता ठाकुर निदेशिका, दि कांगड़ा सेन्ट्रल कोपरेटिव बैंक पूर्व जिला परिषद् सदस्य, पूर्व अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश समाज कल्याण एवं बोर्ड प्रदेश पंचायत परिषद की अध्यक्षा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में उपस्थित सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर व समाज में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर देश और प्रदेश के विकास कार्य पर चलने का आवाहन किया।
Himachaltoday.in-Bhuttico Bunkar

 प्रेम लता ठाकुर ने कहा कि आज महिलाओं के सशक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण हमारे पास कल्पना चावला, सुनीता विलियम, जैसी वैज्ञानिकों के साथ साथ राजनैतिक परिदृश्य में भी साफ देखने को मिला है। इस महिला दिवस के उपलक्ष्य पर उन्होंने आज के विशेष महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व समय में महिलाओं को पुरुषों से कमजोर समझा जाता था। परन्तु भारत देश की प्रथम महिला प्रधान मंत्री श्री मति इंदिरा गांधी जी ने शिक्षा को अनिवार्य बनाते हुए लड़कियों को निशुल्क शिक्षा का प्रावधान किया।

समाज के हर क्षेत्र उत्कृष्ट कर रही महिलाएं

जिसका परिणाम यह है कि आज समाज के हर क्षेत्र उत्कृष्ट कर रही हैं महिला दिवस के उपलक्ष्य पर भुट्टिको बुनकर सहकारी सभा के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवान मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश ने अपनी उपस्थिति विशेष रूप में दर्ज की। पूर्व बागवान मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश ने अपने संबोधन में महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। पूर्व बागवान मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि आज देश की प्रथम (आर्यनलेडी) प्रधान मंत्री श्री मति इंदिरा गांधी रह चुकी हैं। 

भुट्टिको ने महिलाओं को प्रबंधक मंडल में दिया उचित स्थान 

इसके साथ आज महिलाएं समाज के हर वर्ग तथा महत्वपूर्ण स्थान चाहे नो सेना हो, पुलिस विभाग हो,, बैज्ञानिक व प्रौद्योगिक हो हर जगह पर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी अहम भूमिका निभा कर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। इसी संदर्भ में प्रबंधक मंडल में महिलाओं को उचित स्थान दिया गया है। ब भुट्टिको बुनकर सहकारी सभा में अधिकतर अधिकारी एवं कर्मचारी बुनकर पुरुषों की अपेक्षा अधिकतर महिलाएं ही हैं। 

भुट्टिको में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिलाएं की सम्मानित 

इस महिला दिवस मौके पर उपस्थित महिला फूला देवी, निर्मला देवी, शकुंतला देवी, रक्षा देवी, आदि महिलाओं ने कुल्लवी गीत गा कर पारंपरिक नाटी डाली, महिला बुनकर कर्मचारी डाली देवी, शांति देवी, शशि ठाकुर, को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
श्रीमति शालिनी महंत ने मंच का संचालन करते हुए अपनी अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर भुट्टिको बुनकर सहकारी सभा की निदेशका निर्मला देवी, कला देवी, इंद्रा देवी, महाप्रबंधक सुरती देवी, प्रबंधक कविता ठाकुर, बीना ठाकुर, सहित सैंकड़ों महिला कर्मचारी महिला बुनकरो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर आज के महिला दिवस कार्यक्रम को चार चांद लगाए। 
...डोला सिंह महंत की रिपोर्ट।
Read More:

यह भी पढें :-CM Sukhu News Shahpur: कैसे डॉक्टर हैं जो इलाज तो करते हैं लेकिन रोशनी नहीं दे सकते: सीएम
यह भी पढें :-Cm Sukhu: हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहीं महिलाएं
यह भी पढें :-Share updates of Chitta Traders' base with Police: नशे के कारोबार और चिट्टे के सेवन करने वालों की धरपकड की तैयारी
यह भी पढें :-Sivratri Mela 2025: राज्यपाल ने मंडी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि में देवी देवताओं को दी विदाई
यह भी पढें :-Himachal Govt. Jobs: हिमाचल सरकार कैबिन में 145 पदों को भरने का निर्णय
यह भी पढें :-Mandi News; मुख्यमंत्री ने द्रंग और मंडी सदर को दी 46.82 करोड़ रुपये लागत की सौगात
यह भी पढें :-HRTC से रिटायर कर्मचारी भी महंगाई भता DA पाने का हकदार
यह भी पढें :-Kullu Tirthan Valley को निगल चुकी होती यह Power Hydro Project-अगर दिले राम शबाब न होते


Post a Comment

0 Comments